शबद कीर्तन से गूंजी कृष्णा नगर कॉलोनी की गलियां

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • विभिन्न चौक चौराहों में श्रद्धालुओं ने किया नगर कीर्तन का स्वागत

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा और गुरु नानक सेवक जत्था ने वैसाखी एवं श्री गुरु अंगद देव महाराज के प्रकाश पर्व को मुख रखते हुए 17 अप्रैल को सुबह 4:45 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिउड़ी गेट से भव्य नगर कीर्तन निकाला।

पांच निशानची सतविंदर सिंह चूचरा, हरविंदर सिंह मिड्ढा,रविंद्र सिंह चूचरा, हरप्रीत सिंह मुंजाल और राहुल दुआ और पांच प्यारों संदीप सिंह चूचरा,अमरजीत सिंह मुंजाल, कवलजीत सिंह मिड्ढा, अमन माकन और रमनदीप सिंह की अगुवाई में पुष्प सवारी पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कृष्णा नगर कॉलोनी का भ्रमण कराया गया।

नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के आगे आगे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने वाहेगुरु के जाप के साथ पूरे रास्ते झाड़ू लगाया। जल छिड़काव किया। पांच निशानची, पांच प्यारे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर पुष्प वर्षा की।

इस नगर कीर्तन में गुरु नानक सत्संग सभा की कीर्तन मंडली के इंदर मिड्ढा, रमेश पपनेजा, सुरजीत मुंजाल, केसर पपनेजा, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, नीता मिड्ढा के अनेक शबद गायन से कृष्णा नगर कॉलोनी की गलियां गूंज उठी।

सभी चौक चौराहों पर श्रद्धालुओं ने चाय बिस्किट, मिठाईयां, सॉफ्ट ड्रिंकस, मिल्क शेक, केक, नमकीन वितरण कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह ने नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की चंवर सेवा की। सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा, मनीष मिड्ढा एवं नवीन मिड्ढा ने महाराज की सवारी से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।

विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए नगर कीर्तन सुबह 8.30 बजे गुरु गुरुद्वारा साहिब पहुंचा, जहां अरदास के साथ नगर कीर्तन की समाप्ति हुई।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि 18 और 19 अप्रैल को दसवां कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है।  इस उपलक्ष्‍य में दो विशेष दीवान भी सजाये जा रहे हैं। पहला दीवान 18 अप्रैल को शाम 8 बजे से रात 11.30 बजे तक और दूसरा दीवान 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक सजाया जाएगा।

कीर्तन दरबार में सिख पंथ के सिरमौर एवं प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई सरबजीत सिंह पटना साहिब वाले साध-संगत को शबद कीर्तन से निहाल करेंगे। 19 अप्रैल को गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा। दोनों दीवान की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।

नगर कीर्तन में द्वारका दास मुंजाल, डॉ अजय छाबड़ा, डॉ श्याम सिडाना, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, लक्ष्मण दास मिड्ढा, सुरेश मिड्ढा, बिनोद सुखीजा, अनूप गिरधर, हरीश मिड्ढा, जीवन मिड्ढा,किशन गिरधर, मोहन काठपाल, हरजीत बेदी,लक्ष्मण पपनेजा, कवलजीत मिड्ढा, अश्विनी सुखीजा, रमेश गिरधर, कमल धमीजा, शैंकी मिड्ढा, दिनेश गाबा, मनीष गिरधर, आशु मिड्ढा, नवीन मिड्ढा, राकेश गिरधर, जीतू अरोड़ा, गुलशन मिड्ढा, सूरज झंडई, करण अरोड़ा, पीयूष मिड्ढा, विशेष काठपाल, इनिश काठपाल, वंश डावरा, रूद्र गिरधर, गीत सचदेवा, अमन‌ डावरा शामिल थे।

इसके अलावा हर्ष सरदाना, दीपू खीरबाट, गीतांशु तेहरी, विन्नी खत्री, रोहित मिड्ढा, सार्थक अरोड़ा, सक्षम तेहरी, हरविंदर सिंह, सतिंदर सिंह, राकेश घई, मंजीत कौर, हरविंदर कौर, बबीता पपनेजा, दुर्गी देवी मिड्ढा, खुशबू मिढ़ा, उषा झंडई, किरण अरोड़ा, आशा मिड्ढा, शाना मिड्ढा, पल्लवी तेहरी, इशा अरोड़ा, ताशु तेहरी, भाविका मिड्ढा, हर्षल मिड्ढा, मायरा गिरधर, गाथा मिड्ढा, हिमानी मिड्ढा, मिताली तेहरी, रिशा मुंजाल समेत अन्य भी शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *