- TSF, ISLRTC और CRC रांची के बीच हुआ समझौता
रांची। बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने और भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF), इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (ISLRTC) और कंपोजिट रीजनल सेंटर (CRC) रांची ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। तीनों संस्थान मिलकर ‘सबल-संकेत’ पहल के तहत काम करेंगे।
संवाद की कठिनाइयों को दूर करना: इस पहल का मुख्य उद्देश्य बधिर और कम सुनने वाले लोगों को संवाद में आने वाली बाधाओं को खत्म करना और कार्यस्थल पर एक समावेशी माहौल तैयार करना है।
टाटा स्टील फाउंडेशन के 10 मास्टर ट्रेनर्स को ISL का विशेष प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जो आगे चलकर जागरूकता बढ़ाने और दूसरों को प्रशिक्षित करने का काम करेंगे।
TSF के कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि वे सांकेतिक भाषा की बुनियादी जानकारी और बधिर संस्कृति से अवगत हो सकें।
संस्थान मिलकर सीखने के मॉड्यूल और सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) सामग्री तैयार करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
इस MoU पर ISLRTC के निदेशक राजू, CRC रांची के निदेशक सूर्यमणि प्रसाद और टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अमिताभ (हेड-स्किल डेवलपमेंट, सबल एंड स्पोर्ट्स) भी मौजूद रहे।
टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय ने कहा कि समावेशन की शुरुआत संवाद से होती है और यह साझेदारी एक ऐसा माहौल बनाने की दिशा में अहम कदम है जहाँ सुनने में कठिनाई का सामना करने वाले लोग सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ सकें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

