सीएमपीडीआई के सीएमडी ने भूमिगत कोयला गैसीकरण आरएंडडी पायलट प्लांट का लिया जायजा

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने 28 अक्टूबर 2026 को झारखंड के जामताड़ा जिले स्थित ईसीएल के कास्ता कोल ब्लॉक में भूमिगत कोयला गैसीकरण आरएंडडी पायलट प्लांट का दौरा किया।

दौरे के दौरान कनाडा की ‘एर्गो एक्सर्जी टेक्नोलॉजीज इंक’ के निदेशक डॉ. माइकल ब्लाइंडर्मन ने अपनी टीम के साथ सीएमडी को पायलट प्लांट में चल रही पूर्व-प्रज्वलन (प्री-इग्निशन) गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय निदेशक (आरआई-1) अभिजीत बनर्जी, महाप्रबंधक (सीईडी) बी.के. पांडे सहित मुख्यालय और क्लीन एनर्जी डिपार्टमेंट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अनुसंधान एवं विकास परियोजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय भू-खनन (जियो-माइनिंग) परिस्थितियों के अनुसार भूमिगत कोयला गैसीकरण तकनीक को स्थापित करना और उसका प्रदर्शन करना है।

कोल इंडिया के आरएंडडी बोर्ड द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना में सीएमपीडीआई (रांची) और ईसीएल (संकटोरिया) मुख्य कार्यान्वयन एजेंसी हैं, जबकि कनाडा की एर्गो एक्सर्जी टेक्नोलॉजीज इंक उप-कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य कर रही है।

मार्च 2024 में शुरू हुई इस परियोजना का पहला चरण (साइट की उपयुक्तता और तकनीकी व्यवहार्यता का अध्ययन) मई 2025 में पूरा हो चुका है। अब यह दूसरे चरण यानी पायलट-स्केल गैसीकरण चरण की ओर बढ़ रही है।

यह एक आधुनिक तकनीक है जिसके जरिए कोयले को पारंपरिक तरीके से जमीन से बाहर निकाले बिना, जमीन के अंदर ही ‘सिनगैस’ (सिंथेसिस गैस) में परिवर्तित किया जाता है। इस गैस का उपयोग ईंधन, सिंथेटिक प्राकृतिक गैस, उर्वरक और अन्य मूल्यवर्धित रसायनों के निर्माण के लिए कच्चे माल के रूप में किया जा सकता है।

इससे उन कोयला भंडारों का भी उपयोग संभव हो सकेगा जिन्हें पारंपरिक तरीकों से निकालना आर्थिक रूप से संभव नहीं है। यह पहल देश में ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *