डूरंड कप 2026 : रांची ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कहां पार्क होंगे वाहन और रूट प्लान

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 26 जुलाई से 16 अगस्त, 2026 तक डूरंड कप का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान मैच देखने आने वाले दर्शकों और आम नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने विस्तृत वाहन पार्किंग सह ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है।

निर्धारित पार्किंग स्थल

यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी पार्किंग

खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ जिला एवं रातू, कांके, पिठोरिया आदि से आने वाले वाहन।

रूट : कांके रिंग रोड, चांदनी चौक, राम मंदिर होते हुए रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।

टीआरआई मैदान (मंदिर मैदान) पार्किंग

टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स, बरियातु, करमटोली, बोड़या रोड, जेल चौक की ओर से आने वाले वाहन यहां पार्क किए जाएंगे।

आर्मी मैदान पार्किंग

शहर के अंदरूनी हिस्सों धुर्वा, हिन्नू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा की तरफ से आने वाले वाहन आर्मी मैदान पार्किंग में पार्क होंगे।

मोरहाबादी परेड मैदान पार्किंग

यह पार्किंग केवल वीआईपी, पासयुक्त वाहनों एवं मीडिया पासधारक वाहनों के लिए आरक्षित रहेगी।

रूट डायवर्जन और ट्रैफिक अपील

आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों पर अल्प समय के लिए वाहनों का परिचालन Divert (डायवर्ट) या Stop (रोक) किया जा सकता है।

पुलिस की अपील

रांची पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि मैच के दौरान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के आसपास के मार्गों पर चार पहिया वाहनों का उपयोग करने से बचें। विशेष परिस्थितियों में ही इनका उपयोग करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *