मलखम्ब खिलाड़ियों ने लोक भवन में राज्यपाल से की मुलाकात

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सरगुजा गांधी स्टेडियम (अंबिकापुर, छत्तीसगढ़) में आयोजित ‘प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026’ में भाग लेने वाले झारखंड के प्रतिभाशाली मलखम्ब खिलाड़ियों ने लोक भवन में 17 अप्रैल को शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर झारखंड राज्य मलखम्ब एसोसिएशन के महासचिव डॉ अजय झा ने राज्यपाल को अवगत कराया कि झारखंड के खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका-दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रैंकिंग में कांस्य पदक अर्जित किया है।

राज्यपाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में खेलों के प्रति गहरी अभिरुचि है। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ा रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

राज्‍यपाल ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, समर्पण एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन का आधिकारिक शुभंकर ‘मोरवीर’ था।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *