नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार की आज यानी 17 अप्रैल की शाम 4 बजे ‘अग्निपरीक्षा’ होगी। यह परीक्षा उन्हें संसद में देनी है। सरकार के पास पर्याप्त आंकड़ें नहीं हैं। विपक्ष भी कमर कस चुका है।
संसद के विशेष सत्र के दौरान आज महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन) से जुड़े विधेयकों पर शाम 4 बजे वोटिंग होनी है। यह वोटिंग लोकसभा में होगी। इसे मोदी सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
महिला आरक्षण से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर चर्चा पूरी हो चुकी है। आज इन पर मत विभाजन (वोटिंग) कराया जाएगा। यह विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने से जुड़ा है।
वोटिंग के लिए शाम 4 बजे का समय तय किया गया है। सरकार को बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी। सरकार के पास वर्तमान में दो तिहाई बहुमत नहीं है।
केंद्र सरकार ने सभी दलों से सर्वसम्मति का समर्थन मांगा है। विपक्ष ने खासतौर पर परिसीमन के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं।
कुछ नेताओं का कहना है कि बिना जातीय जनगणना के यह बिल अधूरा है। इससे मामला उलझता नजर आ रहा है।
नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण को “सशक्त भारत की पहचान” बताया। विपक्षी नेताओं ने सरकार की मंशा और समय को लेकर सवाल उठाए।
महिला आरक्षण अधिनियम 2023 पहले ही लागू किया जा चुका है, लेकिन इसे अगले परिसीमन और जनगणना के बाद ही पूरी तरह लागू किया जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

