होने वाला पत‍ि था अरबपत‍ि, मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी उसकी हत्‍या, ऐसे हुआ खुलासा

मुंबई अपराध देश
Spread the love

मुंबई। मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर की होने वाली पति की हत्‍या कर दी। होने वाला पत‍ि अरबपत‍ि था। पहले इसे दुर्घटना माना जा रहा था। पुलिस जांच में उसकी हत्‍या किए जाने के संकेत मिले। मंगेतर और प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यवसायी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर इसे दुर्घटना माना जा रहा था। हालांकि, लेकिन जांच में हत्या की साजिश के संकेत मिले। इसके बाद पुलिस ने मृतक की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 18 जून को केतन अग्रवाल महाराष्ट्र के प्रसिद्ध Lohagad Fort से गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे हादसा माना गया। हालांकि, परिवार की शिकायत और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के बाद मामला हत्या की ओर मुड़ गया।

सिया की शादी उनके परिवार वालों ने केतन से तय की थी। केतन मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन का बेटा था। शादी नवंबर में होने वाली शादी थी। परिवारों ने इसके लिए जयपुर में ₹17 करोड़ का एक महल बुक किया था।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच कथित प्रेम संबंध थे। दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस का दावा है कि किले पर हुई घटना से कुछ दिन पहले भी केतन को नुकसान पहुंचाने की एक कोशिश की गई थी, जो असफल रही थी। इसके बाद 18 जून को कथित तौर पर दोनों ने उन्हें किले की ऊंचाई से धक्का दे दिया।

जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों और कथित साजिश की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की योजना कब और कैसे बनाई गई। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच जारी है और पुलिस ने कहा है कि सभी तथ्यों की पुष्टि अदालत में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध होना अभी बाकी है।

केतन अग्रवाल की दुखी मां ने कहा, “मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। सिया ने हमें धोखा दिया। हमने उसे परिवार की तरह माना, साथ में शॉपिंग की और खाना खाया, लेकिन कभी ऐसा सोचा भी नहीं था।”

वहीं, केतन के पिता ने मामले की तेज़ सुनवाई (fast-track trial) और आरोपी को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की मांग की है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *