इन राज्‍यों में भारी बारिश की आशंका, यहां पहुंच सकता है मॉनसून

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। केरलम में मॉनसून के दस्‍तक देने के बाद कई राज्‍यों में भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में भारी बारिश होने का सिलसिला जारी रहने की बात कही है। कुछ राज्‍यों में मॉनसून के पहुंचने के लिए परिस्थिति अनुकूल है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 23 जून, 2026 को महाराष्ट्र के कुछ और भागों (मुंबई सहित), तेलंगाना एवं ओडिशा के शेष भागों, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं बिहार के कुछ और भागों में आगे बढ़ गया है।

अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात के कुछ भागों, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के कुछ और भागों और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

इसके बाद के 3-4 दिनों के दौरान झारखंड एवं बिहार के शेष भागों और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

सप्ताह के दौरान पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर भारत तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) होने की संभावना है।

अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में और अगले 2-3 दिनों के दौरान विदर्भ, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश एवं बिहार में उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

झारखंड में 29 जून तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन, बारिश होने के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने की उम्‍मीद है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्‍मीद है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *