जन्मदिन की चल रही थी पार्टी, गुप्‍त सूचना पर पहुंची पुलिस, चार ग‍िरफ्तार

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था। गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहुंची। एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बुधवार देर रात सैंया थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आगरा पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-पश्चिम) आदित्य ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सैंया इलाके के एक गांव में जन्मदिन की पार्टी के नाम पर महिलाओं और पुरुषों को इकट्ठा किया गया है।

जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब वहां जन्मदिन के बजाय ‘चंगाई सभा’ चल रही थी। इस सभा में आए लोगों को बीमारियों, शारीरिक कष्टों और आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाने का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान विनीत वेदी (राजस्थान), बंटू उर्फ डोंगर सिंह (राजस्थान), मुखराज (आगरा, उत्तर प्रदेश) और प्रताप सिंह (आगरा, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और पंजाब में सक्रिय एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा हैं। यह नेटवर्क पिछले तीन सालों से अलग-अलग राज्यों में ऐसी गतिविधियों में शामिल था। पिछले दो महीनों से आगरा के सैंया इलाके में सक्रिय था।

आरोपियों के पास से आपत्तिजनक धार्मिक साहित्य और फंडिंग से जुड़े सबूत बरामद हुए हैं। धर्म परिवर्तन कराने के लिए इन लोगों को बकायदा ऑनलाइन/ऑफलाइन कोर्स के जरिए ट्रेनिंग दी जाती थी। अलग-अलग सदस्यों को विशिष्ट काम सौंपे जाते थे।

आरोपी ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जो किसी गंभीर बीमारी, आर्थिक तंगी या पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे हों। नए लोगों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाता था।

सैंया थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) और ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021’ की धारा 3/5(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह को होने वाली विदेशी या स्थानीय फंडिंग के स्रोतों की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक यह नेटवर्क कितने लोगों का धर्मांतरण करा चुका है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।