देश के इन 8 राज्यों में अगले 24 घंटो में अचानक बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

Uncategorized
Spread the love

नई दिल्ली। दक्षिण ओडिशा और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डिप्रेशन के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ ही देश के कई पूर्वी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी वर्षा और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ‘नेशनल फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन’ के अनुसार अगले 24 घंटो के दौरान 8 प्रमुख राज्यों के विभिन्न जिलों में मध्यम से उच्च स्तर के ‘अचानक बाढ़ के जोखिम’ की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रभावित जलक्षेत्रों में 395 मिमी तक भारी बारिश दर्ज की गई है। ग्लोबल फोरकास्ट सिस्टम और मेसोस्केल मॉडल के अनुसार अगले 24 घंटो में 200 मिमी तक और भारी बारिश होने की संभावना है।

कई इलाकों में मिट्टी में नमी/संतृप्ति 99% तक पहुंच चुकी है, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने और सतह पर पानी के तेज बहाव का खतरा बना हुआ है।

राज्यवार बाढ़ जोखिम

झारखंड : रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, रामगढ़ और लोहरदगा।

ओडिशा : मयूरभंज, क्योंझर, जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर, कटक, पुरी, खुर्दा, केंद्रपाड़ा, ढेंकनाल, अनुगुल, देवगढ़, जाजपुर, जगत्सिंहपुर, गंजम, बलांगिर, बरगढ़, गजपति, नुआपाड़ा, नवरंगपुर और रायगड़ा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश : लखनऊ, कानपुर शहर, अयोध्या, गोरखपुर, आज़मगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, खीरी, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, फ़तेहपुर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट समेत 30 से अधिक जिलों में अचानक बाढ़ का मध्यम जोखिम है।

बिहार : पटना, अरवल, बक्सर, भोजपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिलों के जलक्षेत्रों में पानी भरने की संभावना है।  

गंगीय पश्चिम बंगाल : पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुरा और पश्चिम मिदनापुर जिलों में मध्यम जोखिम।  

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम : दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) तथा सिक्किम के गैंगटोक, ग्यालशिंग, सोरेंग और मंगन जिलों में कम से मध्यम फ्लैश फ्लड रिस्क दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ : रायपुर, कांकेर, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाज़ार, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया।  

पूर्वी मध्य प्रदेश : बालाघाट, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना जिले।

नागरिकों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने संबंधित क्षेत्रीय मौसम केंद्रों (मौसम केंद्र कोलकाता, नागपुर, नई दिल्ली और पटना, भुवनेश्वर, रांची आदि) को अलर्ट भेज दिया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव और पहाड़ी-कछारी इलाकों में भूस्खलन व अचानक पानी के तेज बहाव से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *