
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की 25 वर्षीय नेहा ठाकुर ने चंडीगढ़ में एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ली। इसके बाद वह ट्रक ड्राइवर बन गई। आज सोशल मीडिया और अपनी असल जिंदगी में वह प्रेरणा की मिसाल बन चुकी हैं।
हिमाचल प्रदेश की पहली महिला ट्रक ड्राइवर के रूप में पहचान बना चुकीं नेहा ना केवल पहाड़ों की कठिन सड़कों पर भारी-भरकम ट्रक दौड़ाती हैं, बल्कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को बतौर ब्लॉगर दुनिया के सामने पेश भी करती हैं।
नेहा के लिए ट्रक कोई नई चीज नहीं थे। उन्होंने अपना बचपन अपने पिता को ट्रक चलाते हुए देखते हुए बिताया है। कई बार तो उनके पिता उन्हें ट्रक से ही स्कूल छोड़ने जाया करते थे।
ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद नेहा एयर होस्टेस बनने की ट्रेनिंग लेने चंडीगढ़ चली गईं। हालांकि, ट्रेनिंग पूरी करने के बाद भी उनका मन अपने बचपन के उस जुड़ाव से बना रहा। आखिरकार, उन्होंने मंडी लौटकर ट्रक ड्राइविंग को ही अपना करियर चुनने का फैसला किया।
नेहा ने 22 साल की उम्र में ट्रक चलाना शुरू किया था। अपनी दिनचर्या और सफर के बारे में बात करते हुए नेहा बताती हैं कि सुबह गाड़ी स्टार्ट होती है और मेरा कैमरा भी स्टार्ट हो जाता है। पहाड़, बारिश, धुंध, लोड, अनलोड—ये सब मेरा कंटेंट है।
नेहा ने एक साल पहले बेहद खतरनाक और कठिन रास्ते पर ट्रक चलाते हुए एक रील शेयर की थी। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इसे 60 मिलियन (6 करोड़) से अधिक व्यूज और 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले। इसके बाद लोग उन्हें और ज्यादा जानने लगे और ब्रांड डील्स भी मिलने लगीं।
जब लोग नेहा से पूछते हैं कि उन्होंने इस पेशे को क्यों चुना, तो उनका एक ही सादा जवाब होता है: “ट्रक क्यों नहीं?”
नेहा का कहना है कि बचपन से ही उन्होंने समाज में ड्राइवरों के प्रति एक नकारात्मक सोच देखी है। वह लोगों के इस नजरिए को बदलना चाहती हैं। उनका मानना है कि कंटेंट बनाने के लिए किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती, बस एक फोन और आपकी असली जिंदगी काफी है।
नेहा की इस यात्रा को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। यूज़र्स उन्हें “मजबूत और प्रेरणादायक महिला” बताते हुए लिख रहे हैं कि वह अन्य महिलाओं को अपने डर पर जीत हासिल करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

