
लक्ष्मी सिंह
पलामू। ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ नबीनगर पोस्ट और सीआईबी गया की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गढ़वा सोन नगर रेलखंड के नबीनगर रेलवे स्टेशन पर 31.892 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 15.94 लाख रुपये बताई गई है। गांजा विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस के कोच में लावारिस पड़े चार ट्रॉली बैग और झोलों से मिला।
गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ नबीनगर के निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद, आरक्षी राकेश कुमार, संतोष कुमार मिश्रा, नाजिम खान ने गाड़ी संख्या 18523 अप के नबीनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर प्रातः 5:56 बजे पहुंचने के बाद एस-2 कोच की जांच की।
तलाशी के दौरान लावारिस सामान में सेलो टेप से लिपटे गांजा जैसे मादक पदार्थ के 21 पैकेट मिले। ट्रेन के प्रस्थान का समय होने पर सामान को प्लेटफॉर्म पर उतार लिया गया। इसकी सूचना राजकीय रेल थाना सोननगर और संबंधित अधिकारियों को दी गई।
नबीनगर के अंचलाधिकारी परीक्षित कुमार की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए सामान की विधिवत तलाशी ली गई। आरपीएफ ने मादक पदार्थ को जब्त कर लिखित शिकायत के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना सोननगर को सौंप दिया।
मामले में थाना सोननगर में 24 सितंबर, 2026 को कांड( संख्या 48/26) दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(c) के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

