रांची। सेल सुरक्षा संगठन (एसएसओ), रांची ने ‘सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व इस्पात दिवस’ मंगलवार को मनाया। यह दिवस हर साल 28 अप्रैल को विश्व इस्पात संघ के तत्वावधान में विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
इस उत्सव के एक हिस्से के रूप में सेल के संयंत्रों और इकाइयों के कर्मचारियों के लिए एक ‘खतरा विश्लेषण प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों से कार्यस्थल पर खतरों को कम करने पर केस स्टडी आमंत्रित की गईं। दो श्रेणियों में प्राप्त 60 प्रविष्टियों में से कर्मचारियों की टीमों की 21 प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिन्होंने एक पैनल के सामने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
शॉर्टलिस्ट की गई टीमों में से, एसएमएस-2, भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम श्रेणी-1 (कार्यकारी) में समग्र विजेता के रूप में उभरी। इसमें अरिंदम कर, सुमित कुमार और के. पवन कुमार शामिल थे। एसएमएस-2, भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम श्रेणी-2 (गैर-कार्यकारी) में विजेता रही। इसमें विनय, शिव कुमार और चंदन वर्मा शामिल थे।
पुरस्कार वितरण समारोह में ईडी (एसएसओ) के. रामकृष्ण, ईडी (एमआईटी) संजय धर, सीजीएम (सीईटी) एस.पी. दास, जीएम इंचार्ज (एसएसओ) सुरेश कुमार और जीएम इंचार्ज (एचआरडी) ए. मुखर्जी शामिल हुए।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में सीजीएम (सीईटी) एस.पी. दास, सीजीण्म एस.के. गुप्ता, जीएम इंचार्ज (एचआरडी) ए. मुखर्जी, जीएम इंचार्ज (एसएसओ) सुरेश कुमार शामिल थे। कार्यक्रम का समन्वय वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा), एसएसओ मुकेश कुमार ने किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

