मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य और भवन निर्माण विभाग की समीक्षा की

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य अवसंरचना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिम्स-2 बिल्डिंग परियोजना की प्रगति एवं संरचनात्मक पहलुओं का अवलोकन किया। प्रोजेक्ट के ओवरव्यू को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भवन की संरचना को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं मरीज-हितैषी बनाने के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों के चिकित्सकों से ऑनलाइन संवाद स्थापित कर आईसीयू में उपचाररत मरीजों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों एवं चिकित्सकीय प्रबंधन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उपचार व्यवस्था को और बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित “मिनी सचिवालय” परियोजना की भी समीक्षा की। इस दौरान भवन की मुख्य संरचना, उपयोगिता एवं कार्यक्षमता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने परियोजना को आधुनिक प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *