एम्स देवघर में ‘सर्पा’ शोध परियोजना पर प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवीपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन (सीएफएम) विभाग ने ‘सर्पा’ शोध परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय ‘इंटर-कॉलेज सृजनात्मक प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन किया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), नई दिल्ली के तत्वावधान में सर्पा संचालित है।

यह पूरा कार्यक्रम एम्स देवघर के मुख्य संरक्षक एवं कार्यकारी निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गंगने के मार्गदर्शन व संरक्षण में हुआ। प्रो गंगने ने सर्पदंश की रोकथाम और समय पर वैज्ञानिक उपचार (गोल्डन आवर) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरुकता ही सर्पदंश से होने वाली असामयिक मौतों को रोकने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवा पीढ़ी से समाज में व्याप्त भ्रांतियों व झाड़-फूंक जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

नुक्कड़ नाटक रहा मुख्य आकर्षण

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जीवंत एवं प्रभावशाली ‘नुक्कड़ नाटक’ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। छात्रों ने अपने सशक्त अभिनय और संवादों के माध्यम से सर्पदंश के तुरंत बाद सही कदम उठाने, झाड़-फूँक में समय न गंवाने तथा त्वरित अस्पताल पहुंचने का संदेश दिया। उपस्थित दर्शकों एवं निर्णायकों ने इस नाट्य प्रस्तुति की अत्यधिक प्रशंसा की।

प्रविष्टियों का निष्पक्ष मूल्यांकन

कार्यक्रम का संपूर्ण संयोजन एवं वैज्ञानिक पर्यवेक्षण परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. सुनील कुमार पाणिग्रही (सह-प्राध्यापक, सीएफएम विभाग, एम्स देवघर) के नेतृत्व में किया गया। नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वीडियो, नारा एवं मीम्स सहित सभी श्रेणियों की प्रविष्टियों का निष्पक्ष मूल्यांकन परियोजना के सह-अन्वेषकों के प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा संपन्न हुआ।

निर्णायक मंडल में प्रो. (डॉ.) जी. जाह्नवी, डॉ. अभिजीत विनोदराव बोराटने, डॉ. ऋचा, डॉ. मनीष शेखर, डॉ. सुदीप भट्टाचार्य, डॉ. दिब्यांशु, डॉ. विनयगमूर्ति वी., डॉ. अरशद अय्यूब, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. निशात अहमद शेख शामिल थे।

परियोजना प्रबंधन एवं तकनीकी समन्वय

कार्यक्रम के संचालन, मंच प्रबंधन, तकनीकी समन्वय एवं तथ्य प्रबंधन में परियोजना टीम के सदस्यों डॉ. अतानु चक्रवर्ती, डॉ. गोपाल कृष्णा, बीरेंद्र कुमार, युवराज सिन्हा एवं नितिन मांझी ने समर्पित भूमिका निभाई। सभी श्रेणियों के विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विभिन्न श्रेणियों के व‍िजेता

प्रतियोगिता श्रेणीस्थान / पुरस्कारविजेता का नामसंस्थान / महाविद्यालय
नुक्कड़ नाटकविशेष पुरस्कार / विजेतासहभागी दलएम्स देवघर व सहयोगी महाविद्यालय
चित्रकला / पोस्टरप्रथम स्थानआंचल दत्ताओम सदाशिव महाविद्यालय
द्वितीय स्थान (संयुक्त)देबलीना बिस्वासएम्स देवघर
द्वितीय स्थान (संयुक्त)सुदीप कौरओम सदाशिव महाविद्यालय
तृतीय स्थान (संयुक्त)निकिता कुमारीएम्स देवघर
तृतीय स्थान (संयुक्त)करीना कुमारीओम सदाशिव महाविद्यालय
नारा लेखनप्रथम स्थानस्वातिआर.डी.बी.एम. महाविद्यालय, देवघर
द्वितीय स्थानईशानीडिपसर (डीआईपीएसईआर), देवघर
तृतीय स्थानअनुष्मिता दासएम्स देवघर
सांत्वना पुरस्काररोशनी यादवएम्स देवघर
मानक वीडियोप्रथम स्थानअमन कुमारएम्स देवघर
द्वितीय स्थानसिद्धार्थएम्स देवघर
तृतीय स्थानसौरभएम्स देवघर
सांत्वना पुरस्कारअभिनव प्रभातएम्स देवघर
लघु वीडियो (रील्स)प्रथम स्थानरितेश जलकेएम्स देवघर
द्वितीय स्थानअभिनव प्रभातएम्स देवघर
तृतीय स्थानअभिनव सिंहएम्स देवघर
सांत्वना पुरस्कारसिद्धार्थएम्स देवघर
मीम प्रतियोगिताप्रथम स्थानअभिनव प्रभातएम्स देवघर
द्वितीय स्थानसिद्धार्थएम्स देवघर
तृतीय स्थानतन्मय तुबकलेएम्स देवघर
सांत्वना पुरस्कारसौरभएम्स देवघर

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।