हुनर से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान

झारखंड
Spread the love

  • उषा मार्टिन से प्रशिक्षण कर 23 महिलाओं ने शुरू किया ब्यूटिक

रांची। हुनर से आत्मनिर्भरता की उड़ान शुरू होती है। उषा मार्टिन फाउंडेशन इसका सफल प्रयोग किया है। इसके परिणाम स्वरूप नामकुम, अनगड़ा और कांके प्रखंड में महिलाएं कौशल प्रशिक्षण के बाद स्वयं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण पहल कर रही है।

फाउंडेशन ने पिछले तीन वर्षों में 67 महिलाओं को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया है। इनमें से 23 महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना ब्यूटिक एवं ब्यूटी पार्लर शुरू कर स्वरोजगार की राह अपनाई है।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष 20 महिलाओं के लिए भी ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शुरू किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ब्यूटी केयर, मेकअप, हेयर केयर, स्किन केयर सहित ब्यूटी पार्लर से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इनमें कई महिलाएं अपना ब्यूटिक संचालित कर रही हैं, जबकि कुछ महिलाएं अलग-अलग ब्यूटी पार्लर और दुकानों में काम कर अपने हुनर के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं के जीवन में आए बदलाव से यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन रही है।

उषा मार्टिन फाउंडेशन हेड डॉ. मयंक मुरारी का कहना है कि महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना ही हमारा उद्देश्य नहीं है, बल्कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है। पिछले तीन वर्षों में 67 महिलाओं को ब्यूटीशियन प्रशिक्षण दिया गया। इनमें 23 महिलाएं आज अपना ब्यूटिक या पार्लर संचालित कर रही हैं।

झारखंड मिनी टूल रूम के प्रिंसिपल महेश गुप्ता का कहना है कि ब्यूटीशियन प्रशिक्षण महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का एक बेहतर अवसर है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं हुनर सीखकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं।

ब्यूटिक संचालिका नीतू बड़ाइक ने कहा कि प्रशिक्षण से मुझे ब्यूटी से जुड़े काम की अच्छी जानकारी और आत्मविश्वास मिला। प्रशिक्षण के बाद मैंने अपना ब्यूटिक शुरू किया। आज मैं अपने हुनर से काम कर रही हूं। खुद की आमदनी भी हो रही है। मेरे लिए यह प्रशिक्षण आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

हुनर से आय का राह आसान

बेडवारी की सुनीता देवी कहती हैं कि पहले मेरे पास कोई विशेष हुनर नहीं था। उषा मार्टिन फाउंडेशन के माध्यम से ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण मिला, जिससे मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। प्रशिक्षण के बाद मैंने अपना काम शुरू किया। अब मैं अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही हूं। अपने हुनर से आय अर्जित कर रही हूं।

ब्यूटिक शुरू करने वाली महिलाएं

सुनीता देवी (बेडवारी), नीतू बड़ाईक(आरा), रेखा सिंह (अदर्स नगर), सुमन झा (सूर्य नगर), शालिन्द्री मिश्रा, नीतू देवी (टाटीसिलवे), पूजा कुमारी (टाटी ईस्ट), ममता कुमारी (टाटी ईस्ट), रेशमी कुमारी (माहिलोंग), ममता पाहन (टाटी ईस्ट), होलिका कुमारी (हेसल), मीरा कुमारी, ईशा कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी और स्वर्ण सिन्हा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *