गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में 29 अप्रैल, 2026 को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईसीएआर एग्री यूनिफेस्ट की श्रेणियों एवं दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का विषय ‘चेतना-जागरुकता, सजगता एवं सृजनात्मक चिंतन’ था। इसके अंतर्गत प्रतियोगिताओं को गीत, नृत्य, थिएटर, लिटरेरी एवं फाइन आर्ट्स जैसी विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया था।
प्रत्येक श्रेणी में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। म्यूजिक श्रेणी में लाइट वोकल, सामूहिक गीत एवं देशभक्ति गीत शामिल थे। थिएटर श्रेणी में वन एक्ट प्ले, स्किट, माइम तथा मोनो एक्ट का आयोजन किया गया। लिटरेरी श्रेणी में क्विज, एलोक्यूशन, वाद-विवाद (डिबेट) एवं एक्सटेम्पोर स्पीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
फाइन आर्ट्स श्रेणी में ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। सभी श्रेणियों की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए अलग-अलग निर्णायक मंडल (जजेस) नियुक्त किए गए थे।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता के मार्गदर्शन तथा सहायक प्राध्यापिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, डॉ. कस्तूरी चट्टोपाध्याय के निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

