
मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में बिल्डर केतन अग्रवाल (31) की लोहागढ़ किले से गिराकर की गई हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। मृतक केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बड़ा आरोप लगाया है।
पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में शनिवार को सिया गोयल, उसके प्रेमी चेतन चौधरी और उसके दोस्त रितेश हांगे के खिलाफ अदालत में 5,000 से अधिक पन्नों का आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया है।
विशाल अग्रवाल ने कहा कि मुझे अभी भी संदेह है कि उनके बेटे केतन की हत्या की साजिश में सिया के पिता, मां, भाई, चाचा और चाची भी शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अदालत से चार्जशीट की कॉपी मिलने और उसका अध्ययन करने के बाद ही इस पर विस्तृत टिप्पणी करेंगे।
मीडिया में आई इन खबरों का जिक्र करते हुए कि सिया ने सह-आरोपी चेतन चौधरी से गुप्त रूप से शादी कर ली थी। विशाल अग्रवाल ने सवाल उठाया कि अगर यह सच था, तो सिया के परिवार ने उनके बेटे के साथ उसका रिश्ता तय क्यों किया था?
विशाल अग्रवाल ने मांग की है कि उनके बेटे के हत्यारों को मृत्युदंड (कैपिटल पनिशमेंट) दिया जाए।
श्री अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करने और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी वकील (स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर) नियुक्त करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक इन मांगों पर कोई ठोस निर्णय या अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
चार्जशीट के अनुसार, तीनों आरोपियों ने केतन को जाल में फंसाने के लिए ‘माही’ नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। इस अकाउंट के जरिए केतन को उकसाया गया कि वह 18 जून को सिया गोयल को लोहागढ़ किले ले जाए, जहां आरोपियों ने उसे पहाड़ी से नीचे धक्का देकर मार डाला। तीनों आरोपियों को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
विशाल अग्रवाल ने पुलिस जांच पर संतोष जताते हुए कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार का दरवाजा खटखटाएंगे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

