हंगामे के बीच नव प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर में SMC का चुनाव संपन्न

Uncategorized
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर, पतागड़ा कला में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का चुनाव हंगामे के बीच संपन्न कराया गया। चुनाव के दौरान कुछ समय तक गहमागहमी का माहौल रहा। हालांकि, प्रशासनिक निगरानी और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी कर ली गई।

चुनाव में सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन समिति के 15 सदस्यों का चयन किया गया। इसके बाद चयनित सदस्यों द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद पर राम अवध राम उर्फ छोटू और उपाध्यक्ष पद पर शीला देवी का चयन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक चंद्रदेव सिंह एवं अंजनीकांत तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार पांडेय ने चुनाव की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग किया।

मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, दयाशंकर राम, उमेश मेहता, संयोजिका ललिता देवी, शंकर राम, इंद्रदेव पाल, अनिल पाल, राजनाथ राम, अनुज पाल, देवकी पाल, मौजी पाल, अमरेश पाल, पूर्व अध्यक्ष कविता देवी, रसोइया पाणपति देवी, मीना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230