एमएसीपी का लाभ नहीं दिए जाने पर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। एमएसीपी का लाभ नहीं दिए जाने पर भंडरा स्थित +2 लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय में शिक्षकों ने शिक्षा सचिव के आदेश के खिलाफ में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों ने उक्त आदेश को तत्काल वापस लेने और सभी शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ प्रदान करने की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झारोटेफ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सुधांशु कुमार सिंह ने कहा कि एमएसीपी शिक्षकों का संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकार है। शिक्षकों को इस अधिकार से वंचित करना न्याय और समानता के सिद्धांतों के विपरीत है।

श्री सिंह ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही इस आदेश को वापस लेकर शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ प्रदान नहीं करती है, तो शिक्षक समुदाय लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

विद्यालय के प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनकी जायज़ मांगों की अनदेखी करना शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं है। सरकार को शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

इस विरोध-प्रदर्शन में विनीता कुमारी, सावित्री साहु, लक्ष्मी कुमारी, दुर्गा कुमार, धर्मदेव प्रसाद, सौरभ टोप्पो सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शिक्षा सचिव के आदेश को वापस लेने और शिक्षकों को शीघ्र एमएसीपी का लाभ प्रदान करने की मांग की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *