अफरोज आलम

कांके। कोकदोरो इस्लामपुर स्थित दारुल उलूम हुसैनिया परिसर में जमीयत उलेमा-ए-हिंद, कांके प्रखंड कमेटी कार्यालय का खुला। इसका उद्घाटन सदर मुफ्ती मोईज कासमी ने तिलावते कुरान से किया।
इस अवसर पर मुफ्ती मोईज कासमी ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और स्थानीय लोगों के कल्याण व धार्मिक कार्यों के संचालन के लिए प्रखंड कार्यालय खोला गया है। संगठन की नीतियों को प्रखंड स्तर तक पहुंचाना और जरुरतमंदों की मदद और सद्भाव बनाए रखना मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि तरबियती व मुजाकिरात इजलास कार्यक्रम 9 अगस्त को कडरु स्थित जामिया हुसैनिया परिसर में आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में तीन सत्र होंगे, जिसमें रांची जिला व प्रदेश स्तर के उलेमा भाग लेंगे। कार्यक्रम का समापन हिंदपिड़ी स्थित मदिना मस्जिद में बाद नमाज मगरिब होगी।
मौके पर सेक्रेट्री हाजी कतिबुल हक, मुफ्ती अफरोज आलम, मौलाना सहामत अली कासमी, मौलाना तौफीक कासमी, कारी एनामुल हक, कारी रमजान अंसारी, मौलाना सद्दाक, मौलाना अंसार, मौलाना जाहिद, कारी हक्कानी, हाफीज परवेज आलम, मौलाना तौकिर, मौलाना मुजफ्फर हुसैन, मौलाना मोजिबुल्लाह, खजांची मोहम्मद अफरोज आलम सहित क्षेत्र के कई उलेमा उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

