सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, नीतीश कुमार के बारे में कही ये बात

बिहार देश राजनीति
Spread the love

पटना एनडीए विधायक दल का नेता सम्राट चौधरी को चुना गया है। इसके बाद उन्‍होंने बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से लोक भवन में मुलाकात की। राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सम्राट चौधरी के साथ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया जाएगा।

बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि कल शपथ ग्रहण होने जा रहा है। सुबह 10:30 का समय निर्धारित किया गया है। इस बार निश्चित रूप से नीतीश कुमार ने जो विकास का संकल्प लिया था, एनडीए की सरकार उस संकल्प को पूरा करेगी।

बिहार में एनडीए के पूरे कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देता हूं नए सरकार के नई पारी के लिए और विकसित बिहार बनाने का जो संकल्प लिया है वो निश्चित ही पूरा होगा।

एनडीए विधायक दल का नेता बनने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे शासन करना सिखाया है। मैं विकसित बिहार के उनके सपने को पूरा करूंगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *