पिठोरिया। नागपुरी लोक संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक डॉ लक्ष्मीकांत नारायण बड़ाईक को वर्ष 2026 में “गुरु रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान “भारत के गवैयों” की ओर से उनके नागपुरी लोक संगीत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ महुआ माजी थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कलाकार हमारी संस्कृति और परंपरा के सच्चे रक्षक हैं।
डॉ. बड़ाईक लंबे समय से नागपुरी संगीत की परंपरा को जीवित रखने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपने गायन और रचनाओं के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वे कई मंचों पर प्रस्तुति दे चुके हैं और युवा पीढ़ी को लोक संगीत से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
सम्मान समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, कलाकार एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. बड़ाईक ने अपने लोकप्रिय नागपुरी गीतों की प्रस्तुति भी दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
डॉ. लक्ष्मीकांत नारायण बड़ाईक को मिले इस सम्मान से पूरे नागपुरी संगीत जगत में हर्ष का माहौल है। इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

