

छपरा। छपरा में सीएसपी संचालक से 1.50 लाख रुपये लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। गरखा खोदाईबाग मुख्य मार्ग पर सहोसराय लक्ष्य एकेडमी के समीप के पास बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पीड़ित संचालक कदना गांव निवासी आशुतोष कुमार यादव है। पीड़ित सीएसपी ने बताया कि वह इंडियन बैंक का सीएसपी चलाता है। दोपहर वह इंडियन बैंक से कैश निकाल कर सीएसपी जा रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर 6 बदमाश सवार आये और ओवरटेक कर रोक लिया। हथियार दिखाते लूटपाट करने लगे। विरोध किया, तो मारपीट की और कैश लूट लिये।

लूट के बाद सुनसान जगह पर सीएसपी संचालक बदहवास स्थिति में खड़ा था। पुलिस के अनुसार, लूटपाट की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



