रिम्स में जाम से मिलेगी राहत : फ्लाईओवर, अंडरपास और वैकल्पिक सड़क बनाने की पहल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों, एंबुलेंस और आम लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बड़े स्तर पर फ्लाईओवर, अंडरपास और वैकल्पिक सड़क बनाने की पहल की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। पत्र की प्रतिलिपि रिम्स निदेशक को भी भेजी गई है।

वर्तमान में रिम्स परिसर के बीच से होकर कोकर जाने वाली मुख्य सड़क गुजरती है। इस वजह से अस्पताल के एंबुलेंस, मरीजों के वाहनों और आम यातायात का दबाव एक ही सड़क पर रहता है, जिससे गंभीर मरीजों को लाने-ले जाने वाली एंबुलेंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रिम्स में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी विभाग अलग-अलग स्थानों पर स्थित हैं, जिससे एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचने में समय लगता है।

रिम्स के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर या अंडरपास बनाया जाएगा, जिससे डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और एंबुलेंस को परिसर के अंदर निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

बरियातू रोड स्थित रिम्स गेट से कोकर की ओर जाने वाले आम वाहनों के लिए अलग फ्लाईओवर और सड़क बनाने की योजना है। इससे आम वाहन रिम्स परिसर में प्रवेश किए बिना सीधे गुजर सकेंगे।

झारखंड के विभिन्न जिलों से प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज कराने रिम्स आते हैं। इस नई व्यवस्था से रिम्स परिसर के भीतर गाड़ियों का दबाव कम होगा और आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस को बिना रुकावट रास्ता मिल सकेगा।

हालांकि, इन प्रस्तावित निर्माण कार्यों की स्वीकृति, बजट और निर्माण शुरू होने की तिथियों के संबंध में अंतिम निर्णय आना अभी बाकी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *