Ranchi: लापता अदिति का जो देगा सुराग, उसे मिलेगा एक लाख रुपए का इनाम

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के सदर थाना इलाके से 9 मई 2026 से लापता अदिति का जो सुराग देगा, उसे एक लाख रुपए का इनाम मिलेगा।

रांची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अदिति के बारे में सूचना देने वाले को अब एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

इससे पहले पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी, जिसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है।

पुलिस ने अदिति की तीन तस्वीरों के साथ नया पोस्टर भी जारी किया है और लोगों से किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

अदिति के लापता होने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने कई दिनों तक इलाके के नालों और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया।

पुलिस ने अदिति की तलाश गेतलसूद डैम तक की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जांच के दौरान आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन उनमें भी अदिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।

इधर अदिति के घरवालों का कहना है कि वह कभी नाले की ओर नहीं जाती थी। परिवार का दावा है कि अदिति के नाले में गिरने की संभावना बहुत कम है।

परिजन लगातार इस मामले की गहराई से जांच कराने और अन्य संभावनाओं पर भी ध्यान देने की मांग कर रहे हैं।

वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अदिति के नाले में गिरने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

लापता होने के बाद कई दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण नालों में पानी का बहाव काफी तेज और गहरा हो गया था।

ऐसे में सर्च अभियान के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कहा है कि एक बार फिर अदिति के घर के आसपास के इलाके से लेकर स्वर्णरेखा नदी तक विशेष सर्च अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग टीमों को लगाया जाएगा

ताकि हर संभावित जगह की जांच की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर लगातार प्रयास जारी है और जल्द से जल्द अदिति के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *