रांची : आदिवासी महोत्सव और जतरा को लेकर ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव, जानें

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 और 9 अगस्त को निकलने वाले जतरा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 9 और 10 अगस्त को आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

वाहनों के परिचालन पर रोक

9 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जतरा कार्यक्रम के दौरान कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

जेल चौक से करमटोली चौक तक
करमटोली चौक से एसएसपी (SSP) आवास मोड़ तक
एसएसपी आवास मोड़ से बापू वाटिका, मोराबादी तक

पार्किंग की व्यवस्था

रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी : जतरा कार्यक्रम में खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, रातू, कांके और पिठोरिया से आने वाले वाहन (कांके रिंग रोड, चांदनी चौक, राम मंदिर होकर)।
धुर्वा, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू, अरगोड़ा आदि से आने वाले वाहन (न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, रेडियम चौक, एसएसपी आवास चौक, रणधीर वर्मा चौक, एटीआई मोड़, सिद्धू कान्हू मोड़ होकर)।

टीआरआई मैदान (मंदिर मैदान) : बोड़या रोड की तरफ से आने वाले वाहन टीआरआई मैदान पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे।

डीआईजी मैदान (बरियातु) : टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स और बरियातु की तरफ से आने वाले वाहन डीआईजी मैदान में पार्क किए जाएंगे।

रोका जा सकता है

अस्थाई डायवर्जन: आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों पर अल्प समय के लिए रूट डायवर्ट और वाहनों का परिचालन रोका जा सकता है।

आम नागरिकों से अपील

रांची पुलिस ने अपील की है कि जेल चौक, करमटोली चौक, एसएसपी आवास चौक और मोराबादी के आसपास के मार्गों पर चार पहिया वाहनों के उपयोग से बचें। विशेष परिस्थिति होने पर ही इन रास्तों पर चारपहिया वाहनों का प्रयोग करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *