
- Horoscope : 24 सितंबर, 2026 का राशिफल
मेष
व्यवहार में आये परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अपने कार्य में मन नहीं लगेगा। मेहनत के अनुरूप धन नहीं मिलने से नौकरी छोडऩे का मन बना रहे हैं। थोड़ा संभल कर रहें। विवाद हो सकते हैं।
वृष
आर्थिक पक्ष कमजोर होने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने हुनर से ख्याति मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातको को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अनुकूल नहीं हैं।
कर्क
निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें। थोड़ा सतर्क रहें। अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।
सिंह
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति जिम्मेदारी समझें।
कन्या
रुके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है। विवाद से दूर रहें।
तुला
किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग है। तकनीकी प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की आशंका है। मेहनत के अनुकूल फल नहीं मिलेगा।
वृश्चिक
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
धनु
आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।
मकर
अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते है। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।
कुंभ
पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने का उचित समय है।
मीन
दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। आत्मविश्वास में कमी होगी। कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

