
जमशेदपुर। सड़क दुर्घटना में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह की मृत्यु हो गई। जमशेदपुर के सोनारी के मरीन ड्राइव में हुई इस दुर्घटना में तीन अन्य लोगों की भी मृत्यु हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य मंत्रियों ने दुख जताया है।
जानकारी हो कि दीपिका पांडेय सिंह झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री हैं। बताया जा रहा है कि खड़ी ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे हुड़ गए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसपर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं।
मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ये है वीडियो
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

