राहुल दुबे और प्रिंस खान गैंग के सप्लायर समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, एनकाउंटर में लगी गोली

झारखंड अपराध
Spread the love

हजारीबाग। हजारीबाग जिला पुलिस ने संगठित अपराध और रंगदारी वसूलने वाले गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बड़कागांव और गिद्दी थाना क्षेत्र से कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे और प्रिंस खान (KSS) गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को हथियार, जिंदा कारतूस, देशी बम और रंगदारी के पर्चों के साथ गिरफ्तार किया है।

बरामदगी के दौरान भागने और पुलिस पर फायरिंग करने के प्रयास में एक अपराधी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है।

कैसे हुई कार्रवाई

बड़कागांव एसडीपीओ (SDPO) अमित आनंद के नेतृत्व में गठित एसआईटी (SIT) ने 7 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य अंकित कुमार पांडेय को पूछताछ के लिए बड़कागांव थाना लाया। मोबाइल जांच में खुलासा हुआ कि अंकित टेलीग्राम ऐप के जरिए सीधे गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके संगठन (KSS) के सदस्यों के साथ-साथ राहुल दुबे गैंग से जुड़ा हुआ था।

यह बात कबूल की

पूछताछ में अंकित ने स्वीकार किया कि 25 जुलाई, 2026 की रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 13 माइल स्थित ट्रांसपोर्ट रोड पर फायरिंग की थी। प्रिंस खान गिरोह के नाम से दहशत फैलाने के लिए पर्चा छोड़ा था (जिस संबंध में बड़कागांव थाना कांड सं. 133/26 दर्ज है)।

अन्य सदस्य गिरफ्तार

अंकित की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों (ओम प्रकाश पांडेय उर्फ कौशल और कुणाल कुमार पांडेय) को गिरफ्तार किया।

एनकाउंटर में घायल

अंकित पांडेय ने बताया कि उसने पिपराडीह स्थित बंद पड़े गैस प्लांट के पास हथियार छिपा कर रखे हैं। 8 अगस्त को जब एसआईटी उसे हथियार बरामदगी के लिए पिपराडीह-चंदौल रोड स्थित बंद गैस प्लांट ले गई, तो अंकित ने वहां छिपाकर रखी देशी पिस्तौल निकालकर भागने की कोशिश की।

पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अंकित के बाएं पैर में गोली लगी। उसे तुरंत दबोच लिया गया।

सप्लायर भी धराया

इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि करमा कुमार साहू नामक व्यक्ति सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए राहुल दुबे व प्रिंस खान गिरोह से संपर्क कर कारोबारियों, कोयला कंपनियों और ठेकेदारों को डराने-धमकाने के लिए हथियार और बम की सप्लाई करता है।

गिद्दी थाना पुलिस ने उसे पतरातू से हिरासत में लिया। करमा साहू की निशानदेही पर साधु कुटिया जंगल से छिपाकर रखे गए देशी बम और पिस्तौल की मैगजीन बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

अंकित कुमार पांडेय – पिता: अरुण कुमार पांडेय (निवासी: पिपराडीह, थाना- बड़कागांव, हजारीबाग)
ओम प्रकाश पांडेय उर्फ कौशल – पिता: अवध किशोर पांडेय (निवासी: शिवाडीह, थाना- बड़कागांव, हजारीबाग)
कुणाल कुमार पांडेय – पिता: रामप्रवेश झा (निवासी: मेन रोड पतरातू, जिला- रामगढ़)
करमा कुमार साहू – पिता: हरि साहू (निवासी: पतरातू बाजार, जिला- रामगढ़)

कुल बरामदगी

देशी पिस्तौल : 01, देशी बम : 02, जिंदा गोली : 01, खोखा : 01, मिस फायर गोली : 01, मोबाइल फोन : 05, रंगदारी पर्चा : 04 पीस।

छापेमारी दल में ये

इस सफल कार्रवाई में एसडीपीओ बड़कागांव अमित आनंद, बड़कागांव अंचल निरीक्षक शाहिद रजा, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक, केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, उरीमारी ओ.पी. प्रभारी रथु उरांव, डाडीकला ओ.पी. प्रभारी सागेन मुर्मू, लोहसिंगना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, पेलावल ओ.पी. प्रभारी बिट्टू रजक, एसआई विवेक कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई राकेश खवास तथा तकनीकी/संगठित अपराध शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *