वज्रपात से चार खस्सियों की मौत, बकरी पालक को भारी आर्थिक क्षति

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राढ़हा गांव के सिमलबेड़ा बस्ती निवासी रामजीत महतो की चार खस्सियों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब चारों खस्सी घर के समीप स्थित चारागाह में चर रही थीं। इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात से चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि रामजीत महतो बकरी पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक साथ चार खस्सियों की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे परिवार के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना मिलने पर राढ़हा पंचायत के मुखिया रामकिशोर मुंडा, भाजपा पिठोरिया मंडल अध्यक्ष विकास मुंडा, डालसा पीएलवी सीमा देवी, समाज सेविका रुक्मिणी देवी, राजेन्द्र महतो, धनेश्वर महतो, इंद्रजीत महतो सहित अन्य लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

सभी ने परिवार को सांत्वना दी। प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित बकरी पालक को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *