
नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज अंडरग्रेजुएट स्तर के पदों पर भर्ती के लिए एक सांकेतिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर कुल 1,688 पदों (संभावित) पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें
कुल पद : 1,688 पद (संभावित)
प्रमुख पद : कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क।
वेतनमान : 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के तहत पे लेवल 2 और पे लेवल 3।
महत्वपूर्ण तिथियां और आयु सीमा
आवेदन शुरू होने की तिथि : 15 अक्टूबर 2026 (संभावित)
आवेदन की अंतिम तिथि : 13 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक, संभावित)
आयु सीमा: सामान्यत : 18 से 30 वर्ष (आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी)।
शैक्षणिक योग्यता
योग्यता : उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (10+2) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (12वीं मार्कशीट/सर्टिफिकेट)।
आधार कार्ड या कोई अन्य वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र (अपडेटेड फोटो और बायोमेट्रिक के साथ)।
हाल ही में खिंची गई पासपोर्ट साइज फोटो।
निर्दिष्ट प्रारूप में स्कैन किए गए हस्ताक्षर (काली या नीली स्याही में)।
चयन प्रक्रिया
सीबीटी 1 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
सीबीटी 2
टाइपिंग स्किल टेस्ट (संबंधित पदों के लिए)
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)
कैसे करें आवेदन व सावधानी
आवेदन केवल रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नौकरी दिलाने का दावा करने वाले बिचौलियों या अनधिकृत स्रोतों से सावधान रहें और सभी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
ये जरूरी जानकारी
RRB ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक सांकेतिक नोटिस है। पात्रता, योग्यता, चिकित्सा मानकों और चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण विस्तृत अधिसूचना (CEN 07/2026) में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पुरानी भर्ती के आधार पर पात्रता मानदंड नहीं मानें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

