रक्तदान कर्तव्यम् के अंतर्गत होगा ब्लड डोनेशन कैम्प

अन्य राज्य देश
Spread the love

जयपुर। अभातेयुप के निर्देशन में रक्तदान कर्तव्यम् के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद् ट्रस्ट, गंगाशहर द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन होगा। यह 23 सितंबर 2026 को सुबह 9 से शाम 4 तक आशीर्वाद भवन, गंगाशहर में किया जाएगा।

तेयुप गंगाशहर अध्यक्ष देवेन्द्र डागा ने बताया कि ब्लड की कमी को खून से ही पूर्ण किया जा सकता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी टीम द्वारा समाज के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 500 यूनिट लक्ष्य के साथ- साथ SDP डोनेशन ले लिए भी डोनर को मोटिवेट व फिट किया जाएगा।

तेयुप मंत्री दिनेश कुमार सोनी ने कहा कि कैंप प्रायोजक परिवार SHREE KARNI CHEMICALS, जयचंद लाल पदम कुमार, जय कुमार दफ्तरी परिवार है।

अभातेयुप साथी MBDD राज्य सहयोगी, समन्वयक विजेन्द्र छाजेड़ ने बताया कि अभातेयुप के निर्देशन में 17 से 23 सितंबर तक श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कालू ,लूणकरणसर, जोरावरपुरा सहित बीकानेर के आसपास के क्षेत्रों में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया।

जागरुकता रैली प्रभारी भरत सोनी ने बताया कि समाज में जागरुकता की दृष्टि से ब्लड डोनेशन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जागरुकता रैली बोथरा भवन में मुनिश्री अमृत कुमार के मंगल पाठ से प्रारंभ होकर गंगाशहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुनः बोथरा भवन में परिसम्पन्न हुई।

MDBB सह-प्रभारी पंकज आंचलिया ने बताया कि समाज और प्रशासन के वरिष्ठ महानुभावों का समर्थन ब्लड डोनेशन कैम्प को मिल रहा है। हर उम्र और वर्ग के लोग निरन्तर हमारे कैप से जुड़कर मानवता के इस विशेष कार्य मे सहभागी बन रहे है।

MBDD प्रभारी कपिल नाहटा ने बताया कि कैम्प की सारी व्यवस्थाओ में अभातेयुप साथी पीयूष लूणिया, विजेन्द्र छाजेड़, रोशन नाहटा, भरत गोलछा, रोहित बैद, पंकज आंचलिया, धनपत भंसाली, वर्धमान चोपड़ा, गौतम चोपड़ा, विनीत बोथरा,  ऋषभ लालाणी, ऋषभ संचेती, जितेन्द्र रांका, दिनेश कुमार सोनी, देवेन्द्र डागा आदि कार्यकर्ताओं का श्रम नियोजित हो रहा है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *