उर्वशी रौतेला की ₹27 करोड़ की शाही सवारी

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। ग्लैमर, फैशन और लग्ज़री का जबरदस्त संगम एक बार फिर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के अंदाज़ में देखने को मिला। अपनी इंटरनेशनल पहचान और हाई-फैशन स्टाइल के लिए चर्चित उर्वशी अब करीब ₹16 करोड़ की Rolls-Royce Cullinan Black Badge Series II के साथ नजर आईं। उनकी इस शानदार एंट्री ने सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी।

उर्वशी की रॉयल पसंद को और खास बना रहा था उनका बेहद दुर्लभ Hermès Birkin 30 Black Shiny Porosus Crocodile Bag with Gold Hardware, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹11 करोड़ बताई जा रही है। दुनिया के प्रतिष्ठित लग्ज़री हैंडबैग्स में शुमार यह बैग कलेक्टर्स के लिए भी बेहद खास माना जाता है।

Rolls-Royce की शाही शान और Hermès Birkin की एक्सक्लूसिव अपील को मिलाएं तो उर्वशी के इस पूरे लग्ज़री लुक की अनुमानित कीमत करीब ₹27 करोड़ तक पहुंचती है। इंटरनेशनल इवेंट्स से लेकर रेड कार्पेट तक, उर्वशी रौतेला लगातार अपने ग्लैमरस अंदाज़ और शानदार फैशन चॉइसेज़ से सुर्खियां बटोरती रही हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *