

रांची। राजधानी रांची के युवा हिमांशु हरि ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा-2025 में सफलता हासिल की है। उसने अखिल भारतीय स्तर पर 66वीं रैंक (AIR-66) प्राप्त की है। अपने प्रथम प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर हिमांशु ने ना केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है।
हासिल की उच्च शिक्षा
मेधावी छात्र रहे हिमांशु हरि की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी उल्लेखनीय रही है। उन्होंने रांची के डीएवी कडरू विद्यालय से विज्ञान विषय में प्लस-टू की शिक्षा पूरी की। इसके बाद सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई से डेवलपमेंट स्टडीज में परास्नातक (MA) किया।

अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में किया काम
प्रशासनिक एवं सुरक्षा सेवाओं की दिशा में कदम बढ़ाने से पहले हिमांशु का कॉर्पोरेट और रिसर्च क्षेत्र में भी अनुभव रहा है। उन्होंने द इकोनॉमिस्ट और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) जैसी संस्थाओं में काम किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने Foundation for Economic Development में Associate Programme Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
सफलता का श्रेय इन्हें दिया
अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हिमांशु हरि ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, गुरुजनों की शिक्षा, परिवार के सहयोग और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, सही दिशा में किए गए प्रयास और अपनों के विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रेरित और मजबूत किया।

पिता DGMS में कार्यरत
हिमांशु के पिता अजीत कुमार रांची क्षेत्र में डीजीएमएस (DGMS) के अंतर्गत DMS के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता श्रीमती उषा कुमार हैं। हिमांशु हरि की इस उपलब्धि पर डीजीएमएस एवं रांची क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उनकी सफलता को झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



