रांची। हैरान कर देने वाली खबर राजधानी रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र से आई है, जहां मुस्लिम युवकों ने बकरीद पर्व मनाने के लिए सोना-चांदी की दुकान में चोरी की थी।
सोमवार को रांची पुलिस ने सिकिदिरी थाना क्षेत्र में स्थित सोनी ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया कि बकरीद मनाने के लिए उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त कार, बाइक, गैस कटर मशीन, सिलेंडर और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस का कहना है कि शशिकांत प्रसाद ने सिकिदिरी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि सिकिदिरी बस स्टैंड के समीप हुंडरू फॉल मुख्य मार्ग स्थित उनकी दुकान सोनी ज्वेलर्स का ताला गैस कटर मशीन से काटकर अज्ञात अपराधियों ने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं।
मामले के खुलासे के लिए एसएसपी ने पुलिस उपाधीक्षक मनीष चंद्र लाल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे निवासी अरमान अंसारी तथा ओरमांझी थाना क्षेत्र के ईरबा निवासी फरहान अंसारी, एजाज शाह और हसनैन अंसारी शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले उन्होंने दुकान की रेकी की थी। 26 मई की रात पांचों आरोपी कार और बाइक से घटनास्थल पहुंचे थे।
एक आरोपी को थाना के पास निगरानी के लिए तथा दो आरोपियों को दुकान के दोनों ओर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था।
जबकि दो अन्य आरोपियों ने गैस कटर से दुकान का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और आभूषण चोरी कर लिए।
आरोपियों ने चोरी के बाद हुंडरू और अनगड़ा होते हुए अपने घर लौटने की बात स्वीकार की। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सोने जैसे दिखने वाले कुछ आभूषण नकली निकले, जिन्हें उन्होंने फेंक दिया।
जबकि चांदी के आभूषण और सिक्कों को आपस में बांट लिया तथा कुछ सामान बेचकर मिले पैसे खर्च कर दिए।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी के आभूषण, लक्ष्मी-गणेश के सिक्के, बिछिया, ताबीज सहित अन्य सामग्री बरामद की है। आरोपितों ने बताया कि बकरीद के मौके पर उन्होंने पूरा पैसा खर्च कर दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

