रांची। जेसीबी इंडिया (JCB India) ने रांची के तुपुदाना में अपनी नई 3एस (बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स) डीलरशिप का शुभारंभ 15 अक्टूबर को किया। इसका संचालन प्रेमसंस मोटर उद्योग प्राइवेट लिमिटेड करेगी। इससे झारखंड में कंपनी की मौजूदगी और ग्राहकों तक उसकी पहुंच और मजबूत होगी।
18,000 वर्ग फुट में फैली इस नई अत्याधुनिक सुविधा में 4 बे वाली वर्कशॉप शामिल है। यह केंद्र राज्य के रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और लोहरदगा जिलों में सेवाएं प्रदान करेगा। इस केंद्र पर करीब 230 अनुभवी पेशेवरों की टीम तैनात रहेगी।
यह केंद्र जेसीबी के एडवांस्ड टेलीमैटिक्स प्लेटफॉर्म ‘लाइवलिंक’ से लैस है, जो मशीनों की परफॉर्मेंस, सुरक्षा और सर्विस की रियल-टाइम जानकारी के साथ चौबीसों घंटे फ्लीट मैनेजमेंट में मदद करता है।
टिकाऊ संचालन के तहत परिसर में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) सिस्टम भी लगाया गया है। ग्राहकों को एक ही छत के नीचे जेसीबी की पूरी प्रोडक्ट रेंज के साथ बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधाएं मिलेंगी।
उद्घाटन के दौरान जेसीबी इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक शेट्टी ने कहा कि झारखंड भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, माइनिंग और औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रेमसंस मोटर उद्योग के साथ यह साझेदारी राज्य के निरंतर विकास और ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं देने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

