BIT मेसरा की पहल: इंटरनेट पर अब संथाली, नागपुरी और बांग्ला में ट्रांसलेशन आसान

झारखंड
Spread the love

रांची। अच्छी खबर आई है। राजधानी रांची स्थित बीआईटी मेसरा के डिजिटल इनोवेटिव लैब में पिछले वर्ष से स्थानीय भाषाओं के उत्थान की दिशा में कार्य चल रहा है।

यहां के उत्साही युवा संथाली, बांग्ला और नागपुरी भाषा में इंटरनेट की विभिन्न सामग्रियों को तैयार करने में लगे हैं और अपेक्षित सफलता भी मिली है।

आमतौर पर इंटरनेट पर किसी भी सामग्री को अंग्रेजी या फिर हिंदी माध्यम में ही डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध होती है। लेकिन, अब आप स्थानीय भाषाओं में भी डाउनलोड कर पाएंगे।

इस दिशा में बीआइटी मेसरा के डिजिटल इनोवेटिव लैब में कार्य चल रहा है। जहां संथाली, बांग्ला और नागपुरी भाषा में इंटरनेट की विभिन्न सामग्रियों को तैयार किया जा रहा है। जिसका लाभ आगामी दिनों मिलने लगेगा।

यहां बताते चलें कि, बीआइटी मेसरा के सीक्यूईडी के छात्रों ने भारतीय स्थानीय भाषाओं के लिए बहुभाषी बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) को विकसित करने की दिशा में कदम उठाया है।

आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से भाषाओं के विभाजन को पाटने का कार्य चल रहा है, जो देश में विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय भाषाओं काे समाहित करेंगे।

शोधार्थियों ने बताया कि देश में 22 आधिकारिक भाषाएं और कई भाषाएं हैं, जो एआई और मशीन लर्निंग की दुनिया के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

शोधार्थी लगातार भाषाओं के ट्रांसलेशन का कार्य कर रहे हैं, ताकि नई तकनीक के सहारे इन भाषाओं के शब्दों को एक साथ समाहित कर उसे स्थानीय भाषाओं में बदलकर आम जनमानस के लिए उपयोगी बनाया जा सके।

शोधार्थियों ने बताया कि एआइ और मशीन लर्निंग के विकास में भाषा का ट्रांसलेशन आज भी बड़ी चुनौती बनी है। जिसका निराकरण करने के लिए पूरी टीम लगी हुई है।

वर्तमान में तीन भाषाओं पर कार्य चल रहा है, जबकि आगामी दिनों यह टीम हो, पंचपरगनिया, मुंडारी, कुरमाली, खोरठा, कुरुख, खड़िया में भी भाषा अनुवाद करने का काम करेगी, इसे लेकर भी आगामी कार्ययोजना तैयार की गई हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230