रांची। अखिल भारतीय कोल एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन (एआईएसीई) का वार्षिक स्थापना दिवस समारोह रांची के होटल ले-लैक में आयोजित किया गया। समारोह में कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों के सेवारत और सेवानिवृत्त 100 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने अधिकारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों के हितों की रक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके बीच संवाद, सहयोग और सहभागिता बनाए रखने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के विशिष्ट अतिथि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के पूर्व सीएमडी ए.के. सिंह ने अधिकारियों के बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि योग ना केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इसके नियमित अभ्यास से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीया जा सकता है।
इस अवसर पर एआईएसीई के मुख्य प्रधान महासचिव पी.के. सिंह राठौर ने संगठन की गतिविधि, उपलब्धि और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। सदस्यों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने संगठन की एकता, पारस्परिक सहयोग और पेशेवर हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

