आरपीएफ ने इस ट्रेन से जब्‍त किया 30.50 लाख का गांजा

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। आरपीएफ फ्लाइंग टीम, आरपीएफ पोस्ट एवं आरपीएफ की अपराध शाखा रांची रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नारकोस’ चला रहे हैं। इसके तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

रांची रेलवे स्टेशन पर 30 मई, 2026 को चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-3 में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को चार ट्रॉली बैग एवं तीन पिट्ठू बैग के साथ पाया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बैगों में गांजा होने की बात स्वीकार की।

ट्रेन के रवाना होने पर सभी संदिग्धों को उनके सामान सहित नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारकर विधिसम्मत जांच की गई। जांच के दौरान आयुष सिंह (22 वर्ष), प्रिंस कुमार (21 वर्ष) एवं अंकित पाठक (19 वर्ष) के कब्जे से 61 पैकेट गांजा (61 किलोग्राम) और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी बिहार के बक्सर जिले के निवासी हैं।

रांची आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रताप सिंह नेगी के निर्देशन में डीडी किट से परीक्षण करने पर बरामद पदार्थ गांजा पाया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 30.50 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद गांजा एवं अन्य सामग्री को जब्त कर तीनों आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित प्राथमिकी के साथ जीआरपी, रांची को सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, इंस्पेक्टर लालबहादुर, एएसआई योगेंद्र कुमार, एएसआई अनिल कुमार, एएसआई अभिषेक कुमार, स्टाफ ए.जे. अंसारी, आर.के. सिंह, हेमंत और छोटे कुमार सिंह की भूमिका रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *