रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का समापन, ये विजेता

झारखंड खेल
Spread the love

  • विजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया

रांची। रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का समापन मोरहाबादी में मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को हुआ। अतिथि रांची विश्वविद्यालय के क्रिकेट प्रशिक्षक चंचल भट्टाचार्य, झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार सिंह, भारतीय टीम के वरीय प्रशिक्षक रवि शंकर ने सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

रांची जिला अस्मिता सिटी लीग के तहत फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी की प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब लगभग चार सौ बालिका खिलाड़ी ने भाग लिया। सभी आगंतुकों का स्वागत रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने किया।

मंच का संचालन विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया। जिला खेल समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी ने धन्यवाद किया। जिला खेल कार्यालय के बिरसी मुंडू और मुकेश कुमार ने पूरे प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाई।

रवि शंकर, हरीश कुमार, शिव सागर, तपन राउत, राजू साहू, भरत शाह, संजू कुमार, रविशंकर केशरी, गोपाल तिर्की, कालीचरण महतो, अख्तर हुसैन और अन्य प्रशिक्षकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

ये रहे विजेता

बैडमिंटन (U-14)
1 वेदांतिका माथुर
2 शांभवी सौम्या
3 काश्वी सरावगी

बैडमिंटन (U-17)
1 शांभवी बर्मन
2 वानया खन्ना
3 अमृता कुजूर

बैडमिंटन (U-17)
1 अनन्या सिंह
2 नंदिता सेन
3 माही कश्यप

कुश्ती (45 kg)
1 सोनामुनी हेंब्रम
2 होलिका मिजेसी
3 सीमा हेंब्रम

कुश्ती (U-50 kg
1 अनीशा केरकेट्टा
2 आरती कुमारी
3 अंशु लकड़ा

कुश्ती (U-55 kg)
1 स्नेहा कुमारी
2 नेहा उरांव
3 इंद्रावती कुमारी

कुश्ती (U-59 kg)
1 सिमरन बिलचन मिंज
2 कोमल मरांडी
3 रिया कुमारी

कबड्डी (U-14) & (U-17)
1 डे बोर्डिंग कबड्डी बालिका प्रशिक्षण केंद्र, मोरहाबादी, रांची
2 पे एंड प्ले मोरहाबादी, रांची

फुटबॉल (U-14)
1.विजेता : डे बोडिंग प्रशिक्षण केंद्र, हुलुंडू
2. उपविजेता : डे बोडिंग प्रशिक्षण केंद्, तमाड़
3. तृतीय स्थान : डे बॉर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, सताकी

फुटबॉल (U-17)
1 तरुण संगम धुर्वा
2 डे बोर्डिंग प्रशिक्षण के पोगरा, रंगामाटी
3. डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, तमाड़

फुटबॉल (U-19)
1 जेएसएसपीएस खेलगांव
2 डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र पोगरा रंगामाटी
3. तरुण संगम धुर्वा

हॉकी (Open)
1. एकलव्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र, रांची
2. आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, बरियातू
3.  SAI रांची

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230