राहुल गांधी ने इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में मांगी माफी

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

भोपाल। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ में चल रहे मानहानि मामले में लिखित रूप से माफी मांगी है। इस मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान याचिका दायर किया था।

मामला 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए राहुल गांधी के एक बयान से जुड़ा है। उस समय राहुल गांधी ने एक जनसभा में दावा किया था कि कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम ‘पनामा पेपर्स’ प्रकरण में शामिल लोगों की सूची में है।

बाद में इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हुआ। कार्तिकेय सिंह चौहान ने इसे मानहानिकारक बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। उस वक्‍त से मामला चल रहा था।

हाईकोर्ट में दाखिल अपने जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि उनका बयान एक “गलती” थी। कार्तिकेय सिंह चौहान का पनामा पेपर्स मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अदालत के समक्ष बिना शर्त खेद व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का उनका उद्देश्य नहीं था।

राहुल गांधी की ओर से दायर आवेदन में यह भी कहा गया कि यदि उनके बयान से कार्तिकेय सिंह चौहान या उनके परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है। अदालत अब इस मामले में आगे की सुनवाई के दौरान यह तय करेगी कि मानहानि याचिका पर आगे क्या कार्रवाई की जाए।

यह मामला राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह बयान उस समय दिया गया था जब मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल था। कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखा राजनीतिक संघर्ष चल रहा था।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230