- साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन 10 नवंबर को किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी की समस्याएं बारी-बारी से गंभीरतापूर्वक सुनीं। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द उनके निष्पादन के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुआवजा, सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन और बकाया मजदूरी भुगतान से जुड़े कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए।
सदर प्रखंड के सूरत पांडे डिग्री कॉलेज की स्नातक छात्रा रिद्धि गुप्ता ने ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’ के तहत छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वे 12वीं कक्षा से ही इसके लिए आवेदन कर रही हैं, लेकिन अब तक लाभ नहीं मिला है। उपायुक्त ने मामले की जांच कर लंबित आवेदनों को जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।
मंझिआंव प्रखंड के सुनील उरांव ने अंचल कार्यालय के एक सहायक और दलालों की मिलीभगत से सीएनटी एक्ट की जमीनों को हड़पने और राजस्व अभिलेखों में हेरफेर करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सदर प्रखंड के राजेश कुमार ने वर्ष 2025 और ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में आवेदन देने के बावजूद राशन कार्ड में मोबाइल नंबर नहीं बदले जाने की बात कही।
नगर ऊंटारी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशडंड के सहायक शिक्षक सच्चिदानंद चौबे ने दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर होने का हवाला देते हुए अपने निवास स्थान पाल्हे कला के नजदीकी विद्यालय में प्रतिनियोजन का आग्रह किया।
जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त ने दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और तत्परता के साथ उनका समाधान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर विभिन्न मामलों में त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

