रांची। सीएमपीडीआई ने संस्थान के मुख्यालय-रांची में टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) के साथ 11 नवंबर, 2026 को एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते के अंतर्गत ‘आईटीआई, तमाड़’ में ‘बुनियादी ढांचे में सुधार के माध्यम से तकनीकी शिक्षा की मजबूतीकरण’नामक परियोजना को लागू करने के लिए किया गया है।
इस परियोजना को टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। इसे 31 मार्च, 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सीएमपीडीआई की ओर से महाप्रबंधक (मानव संसाधन/सीएसआर) संजय कडम्बार और टीएसएफ के ओर से सौरव रॉय ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इस सीएसआर पहल के तहत एक रोबोटिक वेल्डिंग मशीन संस्थापना, कक्षाओं में बेहतर फर्नीचर और डिजिटल लर्निंग पैनल लगाकर उन्हें उत्क्रमित (अपग्रेड) किया जाएगा। कम्प्यूटर लैब को अतिरिक्त कम्प्यूटर सिस्टम और अन्य संबंधित सुविधाओं के साथ सुसज्जित किया जाएगा। इस पहल से 235 छात्रों को लाभ मिलेगा, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत छात्र आदिवासी समुदायों से आते हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

