₹13 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

  • पलामू में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

पलामू। नक्सल विरोधी अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड में 10 लाख रुपये और बिहार में 3 लाख रुपये के इनामी कुख्यात माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम उर्फ बुधराम जी को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से एक एसएलआर राइफल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी माओवादी संजय यादव ठाणे में छिपकर रह रहा है। इसके बाद एटीएस मुंबई की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया।

सत्यापन और विधिसम्मत कार्रवाई के लिए पलामू पुलिस की एक टीम (छतरपुर के एसडीपीओ प्रशांत कुमार और हरिहरगंज थाने के एसआई कुमार सौरभ) को महाराष्ट्र भेजा गया था। पुलिस टीम ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाई। 9 नवंबर को उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में मिली जानकारी और उसकी निशानदेही पर, हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने हुसैनाबाद के केमो-दुधिया जंगल में छापेमारी की। इस दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए कई खतरनाक हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए।

गिरफ्तार माओवादी संजय यादव के खिलाफ झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में कुल 63 आपराधिक और उग्रवादी मामले दर्ज हैं। अकेले पलामू में 32, गढ़वा में 1, औरंगाबाद (बिहार) में 20 और गया (बिहार) में 10 मामले दर्ज हैं।

पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है और प्रतिबंधित माओवादी संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इस पूरी कार्रवाई में पलामू पुलिस और झारखंड जगुआर के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।

बरामद प्रमुख सामग्रियां

7.62 एमएम स्वचालित एसएलआर राइफल – 1, 7.62 एमएम के जिंदा कारतूस – 140 राउंड, 0.303 एमएम के जिंदा कारतूस – 150 राउंड, एसएलआर की खाली मैगजीन – 3, राइफल का बट – 1 और मैगजीन पाउच – 1, अन्य सैन्य उपकरण, चार्जर, टीन के केन और केसिंग पाइप।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *