गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने प्रभात फेरियों की शुरुआत की

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी ने श्री गुरु नानक देव महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 11 नवंबर को पहली प्रभातफेरी निकाली। तड़के 5.30 बजते ही बाबा नानक तेरी जय होवे और सतनाम वाहेगुरु के उदघोष के साथ श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। अरदास के बाद फेरी में शामिल हुए।

प्रभातफेरी दर्शन दिउड़ी गेट से निकलकर जोगिंदर गाबा सुंदर दास मिड्ढा, द्वारका दास मुंजाल की गलियों से होते हुए ऋषिकेश भवन होकर जीतू काठपाल,ओम प्रकाश बरेजा, सुभाष मिड्ढा, लक्ष्मण अरोड़ा और भगत सिंह मिड्ढा की गलियों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट वापस पहुंच कर सुबह 8 बजे समाप्त हो गई।

फेरी मे बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, नीता मिड्ढा ,मनजीत कौर एवं अन्य ने ‘अवल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे एक नूर ते सब जग उपजया कौ भले को मंदे …’ और ‘औखी घड़ी न देखंड़ देई अपना बिरद समाले हाथ देई राखै अपने कउ सास सास प्रतिपाले ….’एवं ‘गुरु नानक की वडीआई…..’ जैसे अनेक शबद गायन कर कॉलोनी की गलियों को नानकमय कर दिया।

सरदार छोटु सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की। मनीष मिढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की रस्म अदा की। श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने साफ सफाई कर फेरी का श्रद्धा भाव से स्वागत किया। फेरी मे शामिल साध संगत पर पुष्प वर्षा की.जगह जगह आतिशबाजी कर फेरी का स्वागत किया गया।

आज की फेरी में सूंदर दास मिढ़ा, अर्जुन दास मिढा, अशोक गेरा, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, हरगोविंद गिरधर, अमर मदान, हरीश तेहरी, मनीष मल्होत्रा, इंदर मिढा, रमेश पपनेजा, पाली मुंजाल, सुरेश मिढा, हरीश मिढा, अनूप गिरधर, बिनोद सुखीजा, राजेंद्र मक्कड़, रमेश तेहरी, हरविंदर सिंह, लक्ष्मण दास सरदाना, कमल मुंजाल शामिल हुए।

इसके अतिरिक्‍त गुलशन मिढ़ा, सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर, गौरव मिढ़ा, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, रिक्की मिढ़ा, गीता कटारिया, दुर्गी देवी मिढ़ा, बिमला मुंजाल, मंजीत कौर, तीर्थी काठपालिया, रानी तलेजा, गोविन्द कौर, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, रमेश गिरधर, रजनी तेहरी, शीतल मुंजाल, पायल मल्होत्रा, खुशबू मिढ़ा, उषा झंडई, नीतू किंगर, ममता थरेजा, श्वेता मुंजाल, अमर बजाज, ममता सरदाना समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *