अहमदाबाद। गुजरात के राजकोट में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व उम्मीदवार नंदिनी (नंदनी) बोसामिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 23 वर्षीय नंदिनी का शव गोंडल चौकड़ी के पास स्थित एक फ्लैट में फंदे से लटका मिला।

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिवार ने इसे हत्या बताते हुए उनके लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नंदिनी बोसामिया जेतपुर-नवागढ़ नगरपालिका चुनाव में AAP की उम्मीदवार रह चुकी थीं। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) के रूप में कार्य करती थीं।
बताया गया है कि वह जूनागढ़ निवासी असलम हुसैन समा नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। असलम पहले से शादीशुदा था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
परिवार का आरोप है कि असलम नंदिनी को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।
नंदिनी के पिता ने पुलिस को बताया कि पहले भी असलम और उसके परिवार के लोगों द्वारा उनकी बेटी पर हमला किया गया था।
उनका दावा है कि नंदिनी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।
घटना का खुलासा तब हुआ, जब परिजन नंदिनी से संपर्क नहीं कर सके। एक परिचित जब फ्लैट पर पहुंचा, तब उसने दरवाजा आंशिक रूप से खुला पाया और अंदर नंदिनी को फंदे से लटका देखा।
इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजकोट पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का फोरेंसिक पोस्टमार्टम कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच जारी है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

