मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध जागरुकता के लिए मैराथन दौड़ आयोजित

झारखंड
Spread the love

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड में नशामुक्ति अभियान की शुरुआत

रांची। पर्यटन, कला-संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मैराथन दौड़ में शामिल युवाओं के हर कदम का संकल्प झारखंड को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाना है। झारखंड को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से नशामुक्त करना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संकल्प है। मैराथन दौड़ में शामिल युवाओं ने उनके संकल्प को पूरा करने के लिए कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का प्रण लिया है। मंत्री ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लोगों को शपथ दिलाई

मैराथन दौड़ का आयोजन बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान से अलबर्ट एक्का चौक रांची तक किया गया था। इसमें रांची के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कोचिंग संस्थान सहित कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लेकर झारखंड को मादक पदार्थो के दुरुपयोग से बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार ने युवाओं और उपस्थित लोगों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने एवं नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्थानीय अलबर्ट एक्का चौक पर मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

युवा देंगे भरपूर योगदान

मंत्री ने कहा कि झारखंड को नशामुक्त करने के साथ-साथ युवाओं ने प्रण लिया है कि झारखंड को बेहतर, सशक्त बनाने में भरपूर योगदान देंगे। मैराथन दौड़ में झारखंड के युवाओं ने उत्साहवर्धक संकेत दिए हैं कि झारखंड को स्वस्थ, सबल और समृद्ध बनाये रखने से ही झारखंड आगे बढ़ेगा।

विभाग ने लगाई प्रदर्शनी

कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। मैराथन दौड़ में आमजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी,विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी और रांची और अन्य जिलों के कई गणमान्य लोग शामिल थे।

साइकिल प्रतियोगिता के विजेता

पुरुष वर्ग

शरद अहीर
सुभाष उरांव
गुलशन डूंगडूंग

महिला वर्ग

पूजा सिंह
निशा कुमारी
मंजू कुमारी

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *