राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्‍तीफा, ये घोषणा कर केजरीवाल को दिया बड़ा झटका

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने AAP से इस्‍तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने बहुत बड़ी घोषणा कर दी है। उनके इस एलान से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लने की उम्‍मीद है।

राघव चड्ढा ने कहा कि जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है।

मैं AAP से दूर जा रहा हूं। जनता के पास आ रहा हूं। हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था।

राघव चड्ढा ने कहा कि हम भाजपा में विलय कर रहे हैं। पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे।

आप के राज्‍यसभा सांसद ने कहा कि इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।

संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ मीडिया से बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि हमने तय किया है कि हम राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं और 2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और अन्य नेता हमारे साथ हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230