रांची। सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में 23 अक्टूबर, 2026 को ‘राजभाषा माह-2026’ के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड के वरिष्ठ साहित्यकार, व्यंग्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. अशोक प्रियदर्शी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हिंदी साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें ‘राजभाषा भास्कर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा ने हिंदी में कार्य करने पर गर्व व्यक्त किया। निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने भाषा को हमारी पहचान और विरासत बताते हुए इसे संजोने का आह्वान किया, वहीं सीवीओ पंकज कुमार ने राजभाषा को राष्ट्रीय प्रतीक बताते हुए इसके संवर्धन पर बल दिया।
राजभाषा माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्वागत महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार और धन्यवाद दीविक दिवेश ने किया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

